तिलौथू: तिलौथू में एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य, सीपीआर और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
तिलौथू में एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य, सीपीआर और आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण। तिलौथू स्थित राधा शांता कॉलेज में आयोजित 13 बिहार एनसीसी बटालियन, औरंगाबाद के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के चौथे दिन मंगलवार को दोपहर क़रीब तीन बजे कैडेट्स को स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।