कांडी: पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे 17 मवेशी बरामद, उपचालक गिरफ्तार
Kandi, Garhwa | May 21, 2026 कांडी थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव के समीप गुरुवार को ग्रामीणों ने मवेशियों से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। बताया गया कि बीआर 01-जीके-8579 नंबर की पिकअप ने सड़क किनारे खड़े शंकर प्रसाद मेहता के ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। जांच में पिकअप पर 17 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाने का मामला सामने आया।