नरसिंहपुर: 3 साल की बच्ची की मौत, माँ का आरोप- गलत इलाज से गई जान, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज
नरसिंहपुर झिराना के पास रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची की इलाज के बाद रहस्मय मौत को लेकर जगदीश हॉस्पिटल के डाक्टर संदीप पटेल के खिलाफ पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत की है और कहां है कि गलत इलाज की वजह से बेटी की मौत हुई है जिसे लेकर उन्होंने इंसाफ की मांग की है और दूसरी डॉक्टर के खिलाफ जांच कार्यवाही के लिए आवेदन दिया है