टीकमगढ़: रजिस्ट्री शुल्क में भारी बढ़ोतरी, पुनर्विचार की मांग: टीकमगढ़ में विधायक बोले-भोपाल-इंदौर से ज्यादा वड़ाया,
टीकमगढ़ में जमीन और प्लांट की रजिस्ट्री दरें बढ़ने पर राजनीतिक विरोध सामने आया है। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने रविवार को कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में दरों पर पुनर्विचार करने और उन्हें घटाने की मांग की है। उन्होंने नई गाइडलाइन तैयार करने का भी आग्रह किया है।