रामगढ़: अलावड़ा पंचायत में विकास कार्य ठप, तीन माह से सफाई व्यवस्था चरमराई; प्रशासनिक कमेटी की बैठक में उठा मुद्दा
Ramgarh, Alwar | Jun 15, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलावड़ा में विकास कार्यों और बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार दोपहर तीन बजे प्रशासनिक कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रशासक महेंद्र शर्मा ने की, जिसमें वार्ड पंचों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।