मुगलसराय: सब्जी मंडी जांच घर के समीप स्टंट करते वक्त बाइक में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
शुक्रवार को मुगलसराय के सब्जी मंडी स्थित जांच घर के समीप बाइक सवार युवक चलती बाइक से स्टंट कर रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जैसे ही युवक बाइक उठाया देखा कि बाइक के टैंक में आग लग गई। बाइक छोड़कर युवक भाग खड़ा हुआ। देखते देखते बाइक जलने लगी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पानी फेक कर आग बुझाई जिसका वीडियो पास के लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।