नगर भवन भाटापारा में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने दिव्यांगजनों से संवाद कर आवश्यकतानुसार 27 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट सहित आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने के उपरांत एम्बुलेंस से उनके निवास पहुंचाया गया।
शिविर में 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ, वहीं 65 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari