दरभंगा में भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कल भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम से पहले डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने स्थल का निरीक्षण किया