राजसमंद: राजसमंदः सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने एमड़ी पंचायत की महिलाओं का दिल जीता, समस्याओं का समाधान कर बटोरी प्रशंसा
राजसमंदः राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज अपने संवेदनशीलता से एक बार फिर जनता का दिल जीत लिया। आज राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट परिसर के सामने निर्मल ग्राम पंचायत एमड़ी की कुछ महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उनकी मुख्य शिकायत यह थी कि नरेगा के तहत उनके जॉब कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।