आगरा: आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की हुई नो एंट्री, 1 अगस्त तक सेना के अधीन रहेगा स्टेडियम
आगरा में होने वाली अग्नि वीर भर्ती रैली को लेकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से खिलाड़ियों की नो एंट्री हो गई है 8 जुलाई से 1 अगस्त तक सभी प्रकार की खेल गतिविधि नहीं हो सकेंगी। 1 अगस्त तक स्टेडियम सेना के अधीन रहेगा इसीलिए खिलाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।