टोंक नगर परिषद टीम ने सोमवार को शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने 50 किलोग्राम थैलियां बरामद की है। कार्रवाई से शहर के बाजार में हड़कंप मच गया। प्लास्टिक की थैलियां पाए जाने पर 1500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।