सिमडेगा: सिमडेगा शहर के महावीर चौक पर तूफान क्लब ने राहगीरों के लिए पीने के पानी का किया उद्घाटन
सिमडेगा शहर के महावीर चौक में तूफान क्लब की ओर से रविवार को 11:00 बजे राहगीरों के लिए पीने की पानी के लिए घड़ा रखा गया ।इधर इसका उद्घाटन वार्ड पार्षद मनोज अग्रवाल उर्फ खट्टू भाई के द्वारा रिबन काट कर किया गया ।मौके पर उन्होंने लोगों को पानी पिलाया और कहा भीषण गर्मी में तूफान क्लब का यह प्रयास काफी सराहनीय है।