दादरी: कमिश्नर के निर्देश पर नव वर्ष को लेकर नोएडा पुलिस हुई अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया सर्चिंग अभियान
गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी नव वर्ष व अन्य त्योहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी सघनता से जांच की गयी।