बीसलपुर: अमृत सरोवर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव दुपट्टे से जामुन के पेड़ पर लटका मिला
दियोरिया कला थाना क्षेत्र में जादौपुर पट्टी में गांव से बाहर अमृत सरोवर के पास पैनियां हिम्मत जाने वाली सड़क के किनारे खड़े जामुन के पेड़ पर दुपट्टे से एक छात्रा का शव लटका हुआ सुबह खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची ।