भरनो: स्टेट टीम के पदाधिकारी ने भरनो प्रखंड के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए
Bharno, Gumla | Dec 20, 2024 स्टेट टीम के पदाधिकारियों ने राजकीय बालक मध्य विद्यालय भरनो एवं प्लस टू हाई स्कूल भरनो का निरीक्षण किया।टीम में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अरुणालता केरकेट्टा,यूनिसेफ के राज्य सलाहकार विजय ठाकुर एवं आश्रय एक्का ने दोनों विद्यालय का निरीक्षण कर यू डायस और शिशु गणना पंजी सहित अन्य गतिविधि से संबंधित जानकारी ली,विद्यालय की स्थिति का भी जायजा लिया गया।