भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में उद्यान विकास योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित
Bharno, Gumla | Dec 18, 2024 भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में राज्य उद्यान विकास योजना अंतर्गत सब्जी की खेती हेतु बीज वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव की उपस्थिति में की गई।भरनो प्रखंड के विभिन्न गांव से आए हुए 87 किसानों के बीच भिंडी,कद्दू, नैनवा,बैगन,टमाटर,मिर्च आदि का बीज अतिथियों द्वारा वितरण किया गया।कृषक मित्र व काफी संख्या में किसान थे।