भरनो: भरनो के नवाटोली नहर पुल के पास कार और बाइक की टक्कर, एक घायल रिम्स रेफर
Bharno, Gumla | Dec 19, 2024 भरनो के नावाटोली नहर पुल के पास गुमला से रांची जा रही एक कार ने सामने से आ रहे बाईक सवार को कुचला।जिससे बाईक सवार का एक पैर बुरी तरह कुचला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमला की ओर से एक कार रांची की ओर जा रही थी।कार में गुमला निवासी पति,पत्नी व 1 बच्चा सवार थे।और बाईक पर रांची कटहल मोड निवासी कपिल महतो सवार था,वह अपने ससुराल लमकाना से भरनो की तरफ जा रहा था।