तालबेहट: गेवरा गुंदेरा और संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने फरियादियों की गंभीरता से सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
तालबेहट ब्लाक की ग्राम पंचायत गेवरा गुदेरा में ग्राम चौपाल के माध्यम से कमिश्नर ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और उसके बाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण हेतु निर्देश दिए हैं, इस अवसर पर डीएम और एसपी मौजूद रहे हैं, और कमिश्नर ने बदनपुर पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया है।