विदिशा नगर: हिनोतिया झाड़-फूंक के चक्कर में बिगड़ी सर्पदंश पीड़िता की हालत
हिनोतिया क्षेत्र में सर्पदंश का शिकार हुई 22 वर्षीय ज्ञानबाई की हालत झाड़-फूंक के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण तबियत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, कटनी से धान रोपाई के लिए आई ज्ञानबाई को खेत में काम के दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक कराने ले गए।