चायल: महंगाव गांव में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, शव पंखे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
संदीपन घाट के महगांव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मंगलवार मौत से हड़कंप मचा। विवाहिता अंजली का शव घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि अंजली की शादी पांच महीने पहले नवाबगंज क्षेत्र में हुई थी। वह मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही थी। अचानक हुई मौत से मायके और ससुराल पक्ष में मातम!