भीलवाड़ा: अकेलेपन से लड़ने की पहल: भीलवाड़ा में बुजुर्गों के लिए पहला विवाह परिचय सम्मेलन, 225 से अधिक शादियां करवा चुकी संस्था
शहर के एक निजी भवन में रविवार को अनुबंध फाउंडेशन के बैनर तले पहली बार सीनियर सिटीजन के लिए विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से 80 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्ग महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सम्मेलन में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए, जिनमें लगभग 100 पुरुष और 20 महिलाएं थीं।