भोगांव: जागीर ब्लॉक कार्यालय पर भाकियू टिकैत ने धरना दिया, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
मंगलवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय जागीर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। धरने के दौरान तहसील अध्यक्ष भोगांव साबिर अली ने ग्राम सगामई के सचिव नरेश भारती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्यवहार ठीक नहीं है।