सगड़ी: आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Sagri, Azamgarh | May 15, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है । इस मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए जिनका उपचार कराया गया । वही इस मामले में तहरीर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । उक्त गांव निवासी पानमती देवी पत्नी अशोक ने थाने पर तहरीर दी ।