कनवास: कुदायला में KPL-2024 का आगाज, सीजन के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन टीमों के बीच हुए मुकाबले
Kanwas, Kota | Dec 26, 2024 कुदायला में सीजन का पहला क्रिकेट टूर्नामेंट केपीएल-2024 का आगाज कुदायला में गुरुवार दोहपर करीब 1 बजे किया गया। इस दौरान अतिथियों ने फीता काटकर कुदायला प्रीमियर लीग का शुभारम्भ किया। टूर्नामेंट कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया और समाजसेवी विजय शर्मा के नेतृत्व मे शुरू किया गया है। 10 दिवसीय टूर्नामेंट मे क्षेत्र की 28 टीमें भाग ले रही है।