कनवास: होली खूंट पर ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक ने बिजली के पोल को मारी टक्कर, लोगों ने भागकर बचाई जान
Kanwas, Kota | Dec 22, 2024 क्षेत्र के होली खूंट पर रविवार शाम करीब 5:30 बजे एक ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बिजली चालू थी, हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नही हुई है, लेकिन पोल टूटने के कारण करीब 2 घण्टे तक बिजली बंद रही। जिससे लोगो को परेशानी उठानी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोटा की और से एक तेज रफ्तार ट्रक आया जिसने ओवरटेक के दौरान पोल को टक्कर मार दी।