कनवास: सलावद में हर्षोउल्लास से मनाया गया क्रिसमस, भगवान यीशु मसीह की झांकियां सजाई
Kanwas, Kota | Dec 25, 2024 सलावद में क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संत मिथेल चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजन की शुरुआत बुधवार सुबह करीब 9 बजे चर्च में भगवान यीशु मसीह के सामने प्राथना से की गई। इस दौरान चर्च के सामने मेले का भी आयोजन भी हुआ। जिसके बाद कार्यक्रम रात तक चला। मेले में कई आकर्षक दुकाने लगाई गई। जिनका बच्चो सहित बड़ो ने लुफ्त उठाया।