जगाधरी: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स यमुनानगर ने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत DEO सुमन बहमनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी जी ने एस.एन.वी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन यमूना नगर से इस पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौरा, बिहटा, और मछरौली का दौरा कर वृक्षारोपण करवाया। कार्यक्रम में DOC स्काउट संदीप गुप्ता ,DOC गाइड ऋतु यादव , डी एम एस कर्णवीर राठी,नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे l