जगाधरी: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आज यमुनानगर के प्राइवेट डॉक्टर रहे हड़ताल पर।
यमुनानगर के जिमखाना क्लब में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले हुई एक मीटिंग में पहुंचे डॉक्टरो का कहना है कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ वह एक जघन्य अपराध है ।वह सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और सुरक्षा का कानून भी लाया जाए।