जगाधरी: यमुनानगर के फरकपुर क्षेत्र के विष्णु नगर में एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी।
फरकपुर क्षेत्र के विष्णु नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि दो लोगों ने रोजगार के लिए विदेश जाने के नाम पर उसे 11 लाख 50 हजार रुपये लिए और ना ही उसे विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापस दिए गए । जिस पर परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।