जगाधरी: डॉ विजय दहिया पूर्व चिकित्सा सेल भाजपा ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का थामा दमन, जिमखाना क्लब में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विजय दहिया ने भाजपा नेताओं की कार्य प्रणाली व उदासीन रवैये चलते पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। डॉ विजय दहिया ने प्रेस वार्ता करके जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है l