मुज़फ्फरनगर: तलाकशुदा युवती ने पूर्व प्रिंसिपल पर दूसरी शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत और मारपीट का आरोप लगाया, एसएसपी से न्याय की गुहार
मुजफ्फरनगर में तलाकशुदा युवती ने अपने पूर्व प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दूसरी शादी कराने का झांसा देकर उसे लद्दावाला बुलाया गया, लेकिन वहां कोई युवक नहीं मिला। आरोप है कि पूर्व प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील हरकत की और शादी का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई ।