श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में सोलर प्लांटों की आड़ में फिर से खेजड़ी की कटाई, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप
बीकानेर जिले में खेजड़ी पेड़ों की कटाई पर लगी रोक कागजों तक सीमित नजर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित कई इलाकों में सोलर प्लांटों के लिए रात के अंधेरे में खेजड़ी के पेड़ काटकर उन्हें जमीन में दबाने के मामले सामने आए हैं। कितासर भाटियान व कुंतासर में दर्जनों पेड़ काटे जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां क