पुष्पराजगढ़: बैगा बाहुल्य ग्राम भाटीबहरा में सामुदायिक भवन एवं शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
पुष्पराजगढ़ विकासखंड के बैगा बाहुल्य ग्राम भाटीबहरा में सामुदायिक भवन एवं शिव मंदिर निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। ग्रामवासियों के आग्रह पर बनने जा रहा यह सामुदायिक भवन और शिव मंदिर गांव में सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा,गौरतलब है कि गांव में लगभग 95 प्रतिशत बैगा जनजाति के लोग निवास करते हैं।