कांके: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ चौक के पास सड़क हादसे में छात्रा घायल
Kanke, Ranchi | Oct 21, 2026 ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ चौक के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे में एक छात्रा घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में छात्रा का दायां पैर कटकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार रातू से बुढ़मू की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।