हरनौत: सड़क हादसे में मृत युवक के पत्नी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में दिया गया 20 हजार का चेक
हरनौत प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे सड़क दुर्घटना में मृत युवक के आश्रित को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रखंड कार्यालय के नाजिर अनिल कुमार ने मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को 20 हजार रुपये का चेक सौंपे हैं। प्रखंड नाजिर अनिल कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के डीहरीगढ़ मोहल