सिमडेगा: अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सिमडेगा में रविवार को 1 बजे झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने अनुबंध, आउटसोर्सिंग व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के स्थायीकरण की मांग उठाई। उन्होंने लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए कहा कि तीन माह से बकाया वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।