कांके: अशोक नगर स्थित बिल्डर के घर में चोरी की हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2026 अशोक नगर स्थित बिल्डर के घर में चोरी की हुई घटना, चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह करीब दस बजे पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर अखिलेश पांडे के आवास में अज्ञात नकाबपोश चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पाइप के सहारे घर में दाखिल हुआ और कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।