धौरहरा: हौकना मटेरा गांव में कोटेदार द्वारा की जा रही घटतौली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रमियाबेहड़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हौकना मटेरा में सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गांव में कोटेदार प्रसादी के नाम आवंटित दुकान का संचालन कथित रूप से सेमरी निवासी रामनरेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है।दुकान पर लगातार घंटतौली की जा रही है।और पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है।