मुंगेर: मुंगेर पुलिस ने लापता बालिका की तलाश के लिए की अपील
Munger, Munger | Nov 30, 2025 हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित पश्चिम अजीमगंज की 17 वर्षीय अस्मीता कुमारी बीते कई दिनों से लापता है। इस संबंध में मुंगेर पुलिस ने फेसबुक पेज के माध्यम से आम लोगों से सहयोग की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्मीता कुमारी, पिता–सुभाष कुमार, 20 नवंबर 2025 को अपने घर से राजकीय +2 उच्च विद्यालय हवेली खड़गपुर के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौट