कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करने का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और स्कूटी बरामद
Kanke, Ranchi | Jun 10, 2026 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल और स्कूटी बरामद किया गया। बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा से मोबाइल छिनतई की गई थी।