रॉबर्ट्सगंज: सलखन में जनजातीय गौरव दिवस पर बोले राज्यमंत्री असीम अरुण, करहल में हुई रेप और हत्या के लिए सपा के गुंडे जिम्मेदार
जनजाति गौरव दिवस मे गुरुवार दोपहर 2 बजे बोलते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने करहल की घटना पर असीम अरुण ने कहा कि यह बहुत गंभीर घटना है। करहल की घटना समाजवादी पार्टी के गुंडो द्वारा किया गया है। एक अनुसूचित समाज की युवती के ऊपर दबाव बनाया गया प्रताड़ित किया कि भारतीय जनता पार्टी को वोट मत दो,समाजवादी पार्टी को वोट दो।