रॉबर्ट्सगंज: खनिज विभाग द्वारा निकाले गए ई-टेंडर में अनियमितता का आरोप भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने लगाया
खनिज विभाग द्वारा निकाले गया ई-टेंडर में अनियमितता का आरोप बुधवार दोपहर 12 बजे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने लगाया,उनका कहना है कि खनिज विभाग बड़े व्यवसायियों को लाभ देने के लिए नियमो को ताख पर रखकर काम कर रहा है। यह खनन विभाग द्वारा जारी एक टेंडर में स्पष्ट हो गया है जिस तरह से खनन विभाग छोटे छोटे ब्लाक को खत्म कर बड़े ब्लाक बनाकर टेंडर दिया