मंझनपुर: मौके पर समाधान अभियान बना राहत का जरिया, ऊनों में कैंप लगाकर निपटाए गए भूमि विवाद, अतिक्रमण पर की गई सख्त कार्रवाई
प्रशासन की पहल मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान के तहत तहसील मंझनपुर के ग्राम ऊनों में बुधवार को लगभग 4 बजे आयोजित विशेष कैम्प ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाए गए इस कैम्प में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर ही भूमि विवादों का निस्तारण कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाया।