दमोह: बांदकपुर मुख्य द्वार के पास लगी दुकानों को अतिक्रमण बताने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 3, 2026 दमोह बांदकपुर के व्यापारियों और ग्रामीणों ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर मुख्य द्वार के पास स्थित दुकानों को अतिक्रमण बताने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र आबादी भूमि है और कई रहवासियों के पास स्वामित्व दस्तावेज हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई, पात्र लोगों को पट्टे वितरण व पुनर्वास की मांग की।