हैदरनगर: केंद्रीय टीम ने हैदरनगर में जलापूर्ति योजनाओं का किया आकलन, जलसहियाओं की मेहनत को सराहा
जलापूर्ति योजना का आकलन करने पहुंची केंद्रीय टीम के पराग मजुमदार ने मंगलवार दोपहर 4 बजे हैदरनगर के सड़ेया, काजीनगर, हेमजा और बहेरा गांव की सुस्त पड़ी योजनाओं को ‘तुरंत चालू’ करने का फरमान सुनाया। कनीय अभियंता विरेन्द्र सिंह को साफ निर्देश दिया कि अब बहाने नहीं, बहता पानी चाहिए।