जरीडीह: खुटरी में आजसू कार्यकर्ताओ ने आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर की पंचायत स्तरीय बैठक
Jaridih, Bokaro | Apr 12, 2024 खुटरी पंचायत में आजसू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर की पंचायत स्तरीय बैठक। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति बनाकर आजसू के लोकसभा प्रत्याशी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर अपने अपने क्षेत्र में सघन दौरा कर केंद्र में योजनाओ को लेकर जागरूक करने का निर्णय लिया।