जरीडीह: जैनामोड़ में आतुसुसार समिति ने प्रकृति पर्व सरहुल में निकाली भव्य शोभायात्रा
Jaridih, Bokaro | Apr 11, 2024 बाँधडीह ट्रैकर स्टैंड के समीप आतुसुसार समिति ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान समिति के द्वारा भव्य शोभायात्रा बाँधडीह ट्रैकर स्टैंड से जैनामोड़ बाबा तिलका मांझी चौक तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में आदिवासी युवक व युवतियों ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।