मुरैना: नंदेपुरा चौराहे पर ऑटो और बाइक की टक्कर, दोनों चालक घायल, बाइक सवार ने लगाए धमकी के आरोप
Morena, Morena | May 23, 2026 स्टेशन थाना क्षेत्र के नंदेपुरा चौराहे के पास ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन चालक घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया। वहीं बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक के रिश्तेदारों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं।