सुपौल: सुपौल में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, किसानों की आईडी कैंप मोड में बनेगी
Supaul, Supaul | May 12, 2026 सुपौल जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर भवन, सुपौल में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी रैयत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना प्राथमिकता है।