बहराइच के सुजौली रेंज में एक आदमखोर तेंदुआ शुक्रवार को पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। तेंदुए ने 17 दिसंबर को अयोध्यापुरवा गांव में बालिका पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। DFO सूरज ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब 3 से 4 वर्ष की है।